फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बढ़ती गतिविधियों से आकर्षण का केंद्र बनी जोशियाड़ा बैराज झील

बढ़ती गतिविधियों से आकर्षण का केंद्र बनी जोशियाड़ा बैराज झील

Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती गतिविधियों से आकर्षण का केंद्र बनी जोशियाड़ा बैराज झील
उत्तरकाशी। नौकायन, क्याकिंग, कैनोइंग, राफ्टिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडर्स की सुरक्षित लैडिंग के बाद अब फ्लोटिंग प्लेटफार्म पर गंगा की भव्य आरती ने जोशियाड़ा बैराज झील में चार चांद लगा दिए हैं। झील में निरंतर बढ़ती गतिविधियां भविष्य में पर्यटन के लिहाज से अच्छा संकेत मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत दर्जनों पर्यटन स्थलों के प्रमुख पड़ाव वाले उत्तरकाशी नगर के बीचों-बीच करीब डेढ़ किमी दायरे में फैली जोशियाड़ा बैराज झील बीते एक दशक से उपेक्षित पड़ी थी। डीएम डा. आशीष चौहान ने स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार करने के उद्देश्य से झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मुहिम छेड़ी है। जनवरी में यहां नौकायन के साथ ही क्याकिंग, कैनोइंग एवं राफ्टिंग का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। झील में नौकायन लोगों को खूब भा रहा है। बुधवार को वरुणावत शीर्ष से उड़े पैराग्लाइडर्स की इस झील में सफल लैडिंग भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

झील के आकर्षण को बढ़ाने के उद्देश्य से आज झील के बीच फ्लोटिंग प्लेटफार्म उतारकर इस पर गंगा जी की भव्य आरती का आयोजन भी किया गया। झील के बीच तैरते बिजली की रोशनी में जगमग प्लेटफार्म पर मंत्रोच्चार के साथ हुई गंगा आरती आकर्षण का केंद्र बन गई। आरती में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, अनिल कुमार आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed