{"_id":"5a7dd3814f1c1baa1b8b675a","slug":"151819578520-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जोगत मार्ग में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जोगत मार्ग में जाम
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों से परेशान जोगत रोड वासियों ने शुक्रवार को जोगत मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हालांकि, तहसीलदार द्वारा दो माह के भीतर कृषि विज्ञान केंद्र से बन रहे बाईपास से आवाजाही शुरू कराने के आश्वासन पर लोगों ने आंदोलन स्थगित किया।
रेत बजरी से लदे भारी भरकम ट्रकों व डंपरों की आवाजाही से जोगत रोड स्थित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि, धूल के गुबार से व्यापारियों का सारा सामान भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने शुक्रवार को यहां चक्काजाम किया।
करीब तीन घंटे तक लगे जाम के कारण देवीसौड़ पुल से गमरी-दिचली और ब्लाक मोहल्ले की ओर जाने वाले वाहन फंसे रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दो माह के भीतर कृषि विज्ञान केंद्र के पास बन रहे वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। खनन कारोबारी प्रताप सिंह ने बच्चों के स्कूल के आनेजाने के समय पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रखने और नियमित तौर पर पानी के छिड़काव का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही जाम खुल पाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार चक्रधर सेमवाल, शीशपाल रमोला, बिशन सिंह चौहान, खीमानंद बिजल्वाण, राजेंद्र रागंड, सुंदर सिंह रावत, ब्रहमानंद, सतबीर राणा, गंभीर कलूडा, कृपाल रावत आदि मौजूद रहे।