{"_id":"5a7c82d34f1c1bb3208b828f","slug":"151810960815-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने की स्थाई बस अड्डा बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने की स्थाई बस अड्डा बनाने की मांग
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल ने डीएम को पत्र भेजकर नगर में शीघ्र स्थाई बस अड्डे के निर्माण की मांग की है। उन्होंने बस अड्डे के लिए चिह्नित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की।
डीएम को लिखे पत्र में उक्रांद के जिलाध्यक्ष जेठूलाल भारती, पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णुपाल रावत, जिला संयोजक भगवान दास मिनान, संजय सेमवाल ने बताया कि नगर में सालों बाद भी स्थाई बस अड्डे का निर्माण नहीं होने से समस्याएं बढ़ती जा रही है। पूर्व में कई बार स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी बस अड्डे का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने डीएम से शीघ्र बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान के किनारे पालिका द्वारा बनाई गई सीढ़ियों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर भी नाराजगी जताते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है।