{"_id":"5a7c82bb4f1c1b4d588b784a","slug":"15181095854-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन व्यवसायियों ने किया हाईवे के समरेखण में बदलाव का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन व्यवसायियों ने किया हाईवे के समरेखण में बदलाव का विरोध
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड के तहत हीना से तेखला के बीच गंगोत्री हाईवे का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी से हीना, नेताला, गणेशपुर एवं गंगोरी के होटल व्यवसायियों में भारी रोष है। बुधवार को गंगोरी में हुई बैठक में होटल व्यवसायियों ने एलाइनमेंट बदलने का विरोध कर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को जिला पर्यटन व्यापार संघ की पहल पर गंगोत्री में होटल कारोबारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि यदि हाईवे नदी के दूसरे छोर पर शिफ्ट किया जाएगा, तो इस ओर गंगोरी, गणेशपुर, नेताला, हीना आदि यात्री पड़ाव अलग-थलग पड़ जाएंगे। इन पड़ावों पर सौ से अधिक बहुमंजिले होटल मौजूद हैं। साथ ही हजारों लोगों की आजीविका इन्हीं यात्रा पड़ावों पर टिकी है। होटल व्यवसायियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, धनपाल पंवार, प्रद्युम्न सिंह, बालम सिंह, रणवीर, पदम सिंह, रामचंद्र, बलवीर सिंह, रामभरोसा, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक का कहना है कि इस संबंध में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।