{"_id":"5a71ed574f1c1ba32a8b4d21","slug":"151741597216-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम ने किया पोखरी गांव के लिए सड़क का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की टीम ने किया पोखरी गांव के लिए सड़क का सर्वे
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सड़क निर्माण को लेकर डांग एवं पोखरी गांव के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। एडीएम पीएल शाह की अध्यक्षता वाली टीम ने निम बैंड से पोखरी तक स्वीकृत सड़क और डांग के ग्रामीणों द्वारा बनाई गई सड़क का निरीक्षण कर इनमें आने वाले पेड़ों की गणना की।
करीब 13 साल पुराने विवाद को सुलझाने के लिए डीएम डा. आशीष चौहान ने अधिकारियों की एक टीम का गठन किया था, जिसको ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को एडीएम पीएल शाह के नेतृत्व में एसडीएम देवेंद्र नेगी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीएस पंवार, आरडब्ल्यूडी के ईई वीवी रावत, लोनिवि भटवाड़ी के ईई आरएस खत्री ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। टीम ने निम बैंड से पोखरी गांव तक स्वीकृत आठ सौ मीटर लंबी सड़क का निरीक्षण कर इसमें आ रहे पेड़ों की गणना की। इसके बाद टीम ने डांग गांव की ओर से डांग के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से तैयार रास्ते का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डांग के ग्रामीण भी मौजूद रहे। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया की डीएम के निर्देश पर मौका मुआयना कर लिया गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही सड़क निर्माण पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, निम बैंड से पोखरी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का धरना आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।