{"_id":"5a6f53154f1c1b8b268b7222","slug":"151724540818-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक में मांगों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक में मांगों पर चर्चा
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने समयबद्ध वेतनमान का संशोधित शासनादेश जारी न होने पर रोष जताया।
रविवार को धरासू विद्युत गृह में पीपी शर्मा की अध्यक्षता में एसोसिएशन की बैठक हुई। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने वेतन विसंगतियों पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने पे मैट्रिक्स में सुधार करने, अवर अभियंताओं को जनवरी 2006 से 4600 रुपये ग्रेड पे देने तथा सहायक अभियंता पदों पर 58.33 प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने पूर्व में सरकार द्वारा समयबद्ध वेतनमान की पूर्व व्यवस्था बहाल करने के आश्वासन के बावजूद अभी तक शासनादेश जारी न होने पर भी रोष जताया। इस मौके पर प्रकाश कुमार, विक्की दास, देवेंद्र चौहान, शलभ वर्मा, जगदीश नौटियाल, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।