{"_id":"5a6f52ce4f1c1ba3268b7302","slug":"15172453365-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए छठे दिन भी धरने पर डटे रहे पोखरी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए छठे दिन भी धरने पर डटे रहे पोखरी के ग्रामीण
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। निम बैंड से पोखरी गांव तक सड़क निर्माण की मांग पर कलक्ट्रेट में पोखरी के ग्रामीणों का धरना आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। डीएम ने ग्रामीणों को बुधवार को मौके पर टीम भेजकर मामले में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने सड़क का काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
सोमवार को छठे दिन भी पोखरी के ग्रामीण कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निम बैंड से पोखरी तक बनने वाली आठ सौ मीटर सड़क में सिर्फ चीड़ के पेड़ आ रहे हैं। यह पेड़ भी कुछ साल पहले ही यहां पनपाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के निकट होने के बावजूद पोखरी गांव विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। सड़क का निर्माण होने से यहां नकदी फसल उत्पादन के साथ ही पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ने से स्वरोजगार के अवसर तैयार होंगे। उन्होंने सड़क का काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
लंबे समय से विवाद में चल रही सड़क को लेकर जिला प्रशासन भी सजग हो गया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि सड़क में आ रहे व्यवधान की पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम बुधवार को मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल करेगी। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सोमवार को धरना देने वालों में सांबरी देवी, अनुपमा देवी, ऊषा नेगी, देवेंद्र नेगी, जमन सिंह राणा, धूम सिंह आदि शामिल रहे।