{"_id":"5a6df7e54f1c1b7b268b6e45","slug":"15171565277-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तेज की सड़क हादसों पर रोक लगाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तेज की सड़क हादसों पर रोक लगाने की कवायद
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गंभीर कवायद शुरू कर दी है। इस क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकालकर आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रविवार को पुलिस के जवान एवं अधिकारी विश्वनाथ चौक में एकत्र हुए। पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने कहा कि यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। उन्होंने इसके लिए सघन अभियान चलाने पर जोर दिया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने नगर के मुख्य मार्गों और इससे लगे ज्ञानसू, जोशियाड़ा, तिलोथ क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली के बाद पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, टीएसआई हरीश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।