फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण

Sat, 27 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ प्रशिक्षण
उत्तरकाशी। ट्राइबल सब प्लान के तहत खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स एवं हैंडबाल का नौ दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में नौ दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुसूचित जनजाति के 50 बालकों को एथलेटिक्स एवं हैंडबाल के गुर सिखाए गए। खेल विभाग के प्रशिक्षक ऊषा एवं कविता ने उन्हें खेलों की बारीकियां समझाईं। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार वितरण के साथ शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर डिप्टी कलक्टर एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में मेहनत, अनुशासन एवं अभ्यास का महत्व समझाया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, खेल प्रशिक्षक प्रशांत, राकेश, जितेंद्र, सिकंदर, सुरेंद्र, गीता, विनोद, दिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed