{"_id":"5a68b69a4f1c1ba1268b636a","slug":"151681212715-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोला नगर में परेशानी का सबब बन रहा जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोला नगर में परेशानी का सबब बन रहा जाम का झाम
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम न होने व पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने के कारण नगर में रोजाना जाम लग रहा है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने बाईपास सड़क बनाकर ट्रैफिक डायवर्ट करने की मांग की है।
बढ़ती आबादी के दबाव और अतिक्रमण के चलते पुरोला बाजार से गुजर रही सड़कें बेहद संकरी हो गई हैं। यहां पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल ने कहा कि कुमोला, गुंदियाट गांव, मोरी क्षेत्र को जाने वाली सड़कें पुरोला नगर के बीच से गुजरती हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से यहां रोजाना जाम लगता है। यदि मोरी और गुंदियाटगांव के लिए बाईपास सड़कों का निर्माण कराकर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, तो समस्या हल हो सकती है।