{"_id":"5a68b6994f1c1b8b268b63fb","slug":"151681212512-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित करें बैंक - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित करें बैंक - डीएम
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने ऋण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वार्षिक ऋण योजना के तहत नियत लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण वितरित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि एटीएम में नियमित पैसा उपलब्ध न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले की वार्षिक ऋण योजना के तहत 285.76 करोड़ रुपये का लक्ष्य नियत किया गया है। इसमें सितंबर तक महज 56.48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है। डीएम ने सभी बैंकर्स को फरवरी के अंत तक 81 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के ऋणों में भी तेजी लाने को कहा। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, प्रकाश रावत, प्रवीण मल्होत्रा, सुभाष दीक्षित, प्रलयंकरनाथ, प्रमोद शुक्ला, प्रेमलाल, महिधर तोमर आदि मौजूद रहे।