{"_id":"5a26d8204f1c1b87698bfe02","slug":"151249526711460-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ से राज्य स्तर के लिए चुने गए जिले के 460 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ से राज्य स्तर के लिए चुने गए जिले के 460 खिलाड़ी
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रहा जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 460 खिलाड़ियों का राज्यस्तर के लिए चयन किया गया।
खेल महाकुंभ के समापन वाले दिन हुई 17 आयु वर्ग की बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौगांव की टीम विजेता एवं मोरी उपविजेता रही। रिले रेस के बालक वर्ग में भटवाड़ी, नौगांव एवं डुंडा की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं में नौगांव की टीम ने बाजी मारी। एकल बैडमिंटन बालक वर्ग में राहुल प्रथम एवं आर्यन द्वितीय रहे। बालिकाओं में अनुष्का, समीक्षा, सुनैना, डबल्स बालक वर्ग में राहुल, आकाश ने बाजी मारी। बालिकाओं में तमन्ना, आंचल पहले, अनुष्का एवं अदिति दूसरे स्थान पर रही। खो-खो बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ पहले, डुंडा दूसरे और भटवाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में पुरोला, डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में नौगांव विजेता रहा।
समापन मौके पर मसीह दिलासा सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, सीडीओ विनीत कुमार, हरीश सेमवाल, जयप्रकाश भट्ट, आजाद डिमरी, निर्मला पंत, पंकज कुमार, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।