{"_id":"5a1458d24f1c1b4c528b4c22","slug":"151128301016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी न देने पर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी न देने पर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। क्षेत्र के निजी विद्यालय की ओर से कक्षा आठ की टीसी न देने के मामले में अभिभावकों द्वारा विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
भगत राम के पुत्र देवेंद्र ने विनियार्ड क्रिश्चियन एकेडमी से कक्षा 8 पास करने के बाद देहरादून के एक विद्यालय में 9वीं कक्षा में दाखिला लिया था, लेकिन पुराने स्कूल से टीसी न मिलने से उसे स्कूल से निकाल दिया गया। जिसके बाद से ही उसके पिता द्वारा विद्यालय प्रशासन से टीसी मांगी जा रही है, लेकिन विद्यालय के पास के कक्षा 5वीं तक की मान्यता न होने के कारण वह टीसी नहीं दे सका है। जिससे छात्र के भविष्य में खतरा मंडरा रहा है। परेशान होकर छात्र के पिता ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं, विनियार्ड क्रिश्चियन एकेडमी के प्रबंधक एलएन जाखा ने बताया कि उन्होंने कक्षा 8वीं की मान्यता के लिए आवेदन किया है।