{"_id":"5a106bdd4f1c1b65548be121","slug":"15110257378-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, एक की मौत
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के तहत गंगोत्री हाईवे से झाला के लिए जाने वाले मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
गंगोत्री हाईवे से झाला गांव के लिए करीब 400 मीटर का लिंक मार्ग है। शुक्रवार देर रात गंगोत्री हाईवे से झाला के लिए एक बोलेरो जा रही थी। तभी लिंक मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी के किनारे अटक गई। बोलेरो में छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोक घायल हो गए और एक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष हर्षिल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों में चालक दिनेश, सुरेश और अरविंद हैं, जिन्हें हर्षिल पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। जबकि अतर सिंह (38) निवासी झाला की उत्तरकाशी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।