{"_id":"59fc9ed64f1c1b86698b9405","slug":"15097280488-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ का लोगो के साथ फेसबुक पर बनेगा पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ का लोगो के साथ फेसबुक पर बनेगा पेज
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डीएम ने खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पेज बनाने और महाकुंभ का एक लोगो बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी प्रधानों को आयोजन में निमंत्रण के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जनपद में खेल महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की जिला सभागार में बैठक ली। खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर खेल महाकुंभ को सफल बनाएंगे। खेल आयोजन का लोगो बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की क्रॉस कंट्री दौड़ 9 को होगी। न्याय पंचायत (संकुल स्तर) एवं नगर पंचायत, नगर निगम में कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं नौ से 11 नवंबर तक कराए जाएंगे। विकास खंड स्तर, नगर पालिका-नगर निगम स्तर पर प्रतियोगिताएं 14 से 20 नवंबर तक होंगी। वहीं जनपद स्तर की कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, ताइक्वांडों, जूडो, बाक्सिंग एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 24 से 30 नवंबर तक होगी। 3-13 दिसंबर तक कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं दिव्यांग एथलेटिक्स व बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।