फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   व्यापारी और एसआई विवाद पर एसपी ने बिठाई जांच

व्यापारी और एसआई विवाद पर एसपी ने बिठाई जांच

Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी और एसआई विवाद पर एसपी ने बिठाई जांच
नौगांव (उत्तरकाशी)। व्यापारी के साथ कहासुनी करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच बैठा दी गई है। एसपी ददनपाल ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर यह कदम उठाया गया है, जिसके लिए सीओ बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात हुई घटना में नौगांव चौकी में तैनात एक एसआई की व्यापारी अमीन सिंह रावत के साथ मोजे खरीदते समय कहा सुनी हो गई थी, जिसके बाद व्यापारियों द्वारा रात को चौकी में विरोध जताया गया। व्यापारियों ने एसआई को हटाने कि मांग की थी। व्यापारियों को शांत करने के लिए एसआई को रात को ही पुरोला थाना भेज दिया गया था। हालांकि, गलती मानने पर दोनों पक्षों में रात को ही समझौता हो गया था। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने घटना के समय हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद एसपी ने संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ जांच बैठाकर सीओ बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त कर, प्रभारी थानाध्यक्ष पुरोला से घटना की जानकारी मांगी है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि एसआई शराब के नशे में था और उसने व्यापारी के साथ अभद्रता की है। उन्होंने बताया कि एसआई द्वारा गलती स्वीकारने के बाद दोनों पक्षों में रात को ही समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed