{"_id":"59fb53144f1c1b87698b8edd","slug":"15096431179-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक होंगे मुख्यअतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक होंगे मुख्यअतिथि
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने 17वां राज्य स्थापन दिवस 9 नवंबर को धूमधाम से मनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया। नगर पालिका परिसर में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे, जबकि अन्य सांस्कृृतिक कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडीटोरियम में होंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री मदन कौशिक को मुख्य अतिथि व राज्य आंदोलनकारी को निमंत्रण भेजने के लिए एडीएम को निर्देश दिए गए। इस दौरान अंडर -17 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।