{"_id":"59fb530f4f1c1b72548ba707","slug":"150964311215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का करें ऑन लाइन पंजीकरण और मैपिंग- विनीत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का करें ऑन लाइन पंजीकरण और मैपिंग- विनीत कुमार
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि पीएफएमएस के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार से वित्त पोषित योजनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण एवं मैपिंग की जानी है। प्रारंभिक तौर पर योजनाओं की मैपिंग व उसके बाद पंजीकरण की कार्रवाई की जानी है।
सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं को ऑनलाइन कर पीएफएमएस पर मैपिंग करे। जिन विभागों की लॉगइन आईडी एवं पासवार्ड नहीं मिले हैं वे अपने निदेशालय स्तर से शीघ्र योजनाओं की मैपिंग करवाएं। मैपिंग एवं पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, सीएमओ कल्पना गुप्ता, उप निदेशक गंगोत्री नेेशनल पार्क श्रवण कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ल, परियोजना अधिकारी उरेड़ा मनोज कुमार आदि शामिल रहे।