{"_id":"59f756084f1c1bdb538b9e4e","slug":"1509381725146-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्रियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्रियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/ पुरोला। आशा स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से छह सूत्री मांगों को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहीं, पुरोला में कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने सभी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि वे सालों से दूरस्थ गांवों में जाकर महिला प्रसव, टीकाकरण, पोलियो अभियान, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती आई हैं, लेकिन प्रदेश की किसी भी सरकार ने इस काम के बदले उन्हें उचित मेहनताना नहीं दिया। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता जोशी ने आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 18 हजार वेतनमान देने सहित बोनस भुकतान व अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण करने कि मांग की। प्रदर्शनकारियों में रेखा नौटियाल, वासु पंवार, कविता उनियाल, मंजू, दीपा राणा, सुनिता, बीना, संजना, प्रमिला, सुलोचना, गीता नौटियाल, अंबिका देवी, मीना देवी, विसुल देवी, कविता देवी आदि शामिल थे।