फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस और परिवहन विभाग ने किया लोगों को जागरुक

सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस और परिवहन विभाग ने किया लोगों को जागरुक

Tue, 17 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस और परिवहन विभाग ने किया लोगों को जागरुक
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग, हेलमेट का प्रयोग न करने तथा नियमों के प्रति अज्ञानता की वजह से इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने 16 से 22 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम मनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस, एनसीसी एवं वाहन चालकों द्वारा नगर में एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, सीडीओ विनीत कुमार एवं एसपी ददनपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उधर, चिन्यालीसौड़ में धरासू थाना द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यशाला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एसआई विनोद पंवार ने छात्रों को सड़क नियमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ कुलवंत चैहान, सीओ मनोज कुमार ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed