{"_id":"59e4e6c84f1c1bcd538b7dce","slug":"150817357920-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखहड़ताल पर बैठे सुरेश असवाल, अन्य आन्दोलनकारी धरने पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखहड़ताल पर बैठे सुरेश असवाल, अन्य आन्दोलनकारी धरने पर डटे
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। राजीव आवास योजना में अनियमितताओं को लेकर बड़कोट में पिछले 20 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। सोमवार से सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश असवाल भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, जबकि अन्य आंदोलनकारी भी धरने पर डटे हुए हैं।
राजीव आवास योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के लिए आवास बनाए गए हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पात्र लोगों को बाहर का रास्ता दिखाकर अपात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए, जबकि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण भी नहीं हुआ है। इन सभी बिंदुओं पर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब आधा दर्जन लोग 26 सितंबर से बड़कोट में धरने पर बैठे हैं।
अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सुरेश असवाल ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जबकि सभासद प्रवीन गौड़, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आनंद असवाल, पूरण सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, सुनील थपलियाल अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। दूसरी ओर मामले में अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत का कहना है कि रंजिश और बदनाम करने की नीयत से उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर स्तर पर जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन आंदोलन कर रहे लोगों की भी जांच होनी चाहिए।