{"_id":"59e4e6c24f1c1bdb538b7c77","slug":"150817357412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवढुंग गांव में खुरपका रोग की चपेट में मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवढुंग गांव में खुरपका रोग की चपेट में मवेशी
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पुरोला ब्लाक के देवढुंग गांव में मवेशियों की खुरपका बीमारी से मौत हो गई है, जबकि कई इसकी चपेट में हैं। डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने हालत की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही पशु चिकित्सकों की टीम को गांव में भेजने कि मांग की है।
गांव के गोकुल चंद ने बताया कि बीते कुछ माह से क्षेत्र में खुरपका बीमारी का प्रकोप चल रहा है। बीमारी के शुरुआती दौर में अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आया था, जिसने उनकी एक गाय व दो भेड़ों को इंजेक्शन लगाया था। जिसके कुछ दिनों बाद दोनों भेड़ मर गई। बताया कि चिकित्सकों को कई बार सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों के मवेशी मर गए हैं, जबकि कई बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने व जल्द ही पशु चिकित्सकों की टीम को गांव भेजने की मांग की है।