{"_id":"59e240ea4f1c1b76678b5b92","slug":"15080000432-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया नगर पालिका विस्तार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया नगर पालिका विस्तार का विरोध
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मांडो गांव के ग्रामीणों ने नगर निगम विस्तार के विरोध में जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूर्व प्रधान प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने बिना स्थानीय जनता की सहमति के गांव को पालिका क्षेत्र में मिलाने पर रोष व्यक्त किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से गांवों के हक-हकूक को खतरा पैदा हो गया है। वर्तमान में ग्रामीणों को कई योजनाओं का लाभ मिलता है, लेकिन नगर क्षेत्र में मिलते ही यह सभी लाभ समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र वर्षों से पालिका में शामिल हैं, वहां के हालात बहुत खराब हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन गांवों का विकास कैसे कर पाएगा। बैठक में चैतराम भट्ट, पुरुषोत्तम दत्त, धीरेंद्र सिंह चौहान, कमलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।