{"_id":"59e0f05c4f1c1b9e678b58f7","slug":"15079138842-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। नौगांव-पौंटी राजगढ़ी मोटर मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बगासू के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण एजेंसी के कार्यालय में रेजीडेंट इंजीनियर का घेराव किया। ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर पैचवर्क शुरू न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा नेता संदीप असवाल ने कहा कि एडीबी द्वारा पुनर्निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के साथ ही पैचवर्क कार्य अधूरा छोड़ा गया है। बगासू, बलाड़ी, खांसी, पलेठा आदि गांवों की आवाजाही का यही एक मात्र मार्ग है, लेकिन मार्ग की हालत खराब होने से यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद पैचवर्क नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दो दिन के अंदर पैचवर्क नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नवक्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान, दिनेश उनियाल, मुकेश असवाल, मदन, दीपेंद्र, भूपेंद्र, राजेश, विनोद आदि मौजूद थे।