फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएफओ ने दिए सरुताल-हनुमानचट्टी ट्रैक की पुन: जांच के आदेश

डीएफओ ने दिए सरुताल-हनुमानचट्टी ट्रैक की पुन: जांच के आदेश

Mon, 09 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ ने दिए सरुताल-हनुमानचट्टी ट्रैक की पुन: जांच के आदेश
बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग के सरुताल-हनुमानचट्टी ट्रैक के निर्माण के नाम पर हुई गड़बड़ी व अधूरी जांच पर डीएफओ ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएफओ ने आधी-अधूरी रिपोर्ट को लौटाकर एसडीओ को फिर से पूरी जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता को भी जांच में शामिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सरुताल-हनुमानचट्टी के 35 किमी लंबे ट्रैक निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख का बजट मिला था, लेकिन विभागीय कर्मचारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से इस काम में खानापूर्ति कर सरकारी धन को बर्बाद कर दिया गया था। इसकी शिकायत विशाल सिंह की ओर से की गई थी, जिसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर डीएफओ ने एसडीओ को मामले की जांच करने को कहा था। लेकिन बिना एसडीओ के गई वन कर्मियों की टीम केवल 2 किमी ट्रैक की जांच कर लौट आई थी। मामले पर अमर उजाला ने भी 30 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएफओ ने फिर से पूरे 35 किमी ट्रैक की जांच करने के आदेश दिए हैं। डीएफओ जेपी सिंह ने कहा कि पूर्व में हुई अधूरी जांच मान्य नहीं होगी। अधिकारियों से शिकायतकर्ता के साथ मिलकर फिर से पूरी जांच करने को कहा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed