{"_id":"59da5cb84f1c1bd7538b66f5","slug":"150748286517-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव डोलियों के स्वागत के साथ शुरू हुआ सैनिक दीपावली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव डोलियों के स्वागत के साथ शुरू हुआ सैनिक दीपावली मेला
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले का शुभारंभ हो गया है। इसमें स्थानीय देवी-देवताओं की डोलियों की पूजा-अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन किया गया। आजाद मैदान में एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।
रविवार को मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह रावत, डीएम डा. आशीष चौहान और पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर बाजौरिया शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मांगल और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित डीएम ने लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथियों ने मेले में लक्की ड्रॉ के माध्यम से मिलने वाली कार और बाइक का अनावरण किया।
कार्यक्रम में सीआईजेडब्लू आईटीबीपी महिडांडा के डीआईजी हरेंद्रपाल सिंह, जिला न्यायालय सीजेएम मिथिलेश कुमार झा, ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, चंद्रप्रभा एतवाल, नेम चंद चंदोक, मुरारी पोखरियाल, हरीश सेमवाल, जयानंद जोशी, सोबेंद्र भंडारी, अतर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।