{"_id":"59da5cb64f1c1b65548b653c","slug":"15074828643-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कि बच्चों को मोबाइल से बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कि बच्चों को मोबाइल से बचाने की अपील
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी) । बाल विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरोला विधायक राजकुमार ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से बचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के प्रयोग से बच्चों के मन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे कई गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करने कि भी अपील की। इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने हारुल, पांडव और बेड़ा आदि लोक नृत्यों की भी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान वर्ष 2016-17 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र विनय कुमार तथा इससे पूर्व के मेधावी छात्रों हिमांशु असवाल, राहुल रावत, ज्योति रावत, सोनम ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। वहीं, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणबीर रावत ने विद्यालय को चार पंखे देने कि घोषणा की। वहीं विधायक ने विद्यालय को 100 सेट कुर्सी एवं मेज देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विशाल मणि डिमरी, नगर अध्यक्ष अतोल रावत , सकल चंद रावत, रचना बहुगुणा, राम प्रसाद सेमवाल, शशिमोहन राणा, प्रमोद रावत, जगदीश असवाल, अमर सिंह, जगेंद्र राणा, राजेश रावत, विजय सिंह आदि मौजूद थे।