{"_id":"59d120754f1c1bcb538b537c","slug":"15068776051820-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद खुला ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन बाद खुला ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ओजरी के पास पिछले 20 दिन से बंद यमुनोत्री हाईवे को रविवार सुबह यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। सबसे पहले उन यात्रा गाड़ियों को निकाला गया जो हाईवे बंद होने के बाद से ही यमुनोत्री क्षेत्र में फंसी थी। वहीं, हाईवे खुलने से यमुनोत्री आने वाले यात्रियों के अलावा 14 गांवों के लोगों ने भी राहत महसूस की है।
10 सितंबर की रात भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री राजमार्ग का 500 मीटर हिस्सा लगातार आ रहे मलबे और बोल्डरों के कारण बंद हो गया था। इसके बाद कुछ दिन तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण को लेकर प्रशासन की रणनीति विफल रही, लेकिन अब मुख्य मार्ग में भूस्खलन रुकने के बाद प्रशासन को कुछ राहत मिली है। राजमार्ग निर्माण निगम ने शुक्रवार शाम से ही मुख्य मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया था। शनिवार रात को ही हाईवे से मलबा और बोल्डर हटा दिए गए थे। रविवार सुबह सबसे पहले उन वाहनों को निकाला गया जो पिछले 20 दिन से हाईवे बंद होने के कारण यमुनोत्री क्षेत्र में खड़े थे। इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के 14 गांवों के ग्रामीणों ने भी हाईवे खुुलने से राहत की सांस ली है। हाईवे बंद होने से ग्रामीणों का रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इधर-उधर जाना मुश्किल हो गया था।
वहीं यमुनोत्री हाईवे के पास वैकल्पिक सड़क मार्ग का काम भी रविवार देर रात तक पूरा होने की उम्मीद है। ओजरी से स्यानाचट्टी पुल तक 2570 मीटर का वैकल्पिक मार्ग प्रशासन की तरफ से तैयार किया जा रहा है ताकि मुख्य हाईवे पर अगर ओजरी और डबरकोट स्लाइड जोन फिर से सक्रिय हुआ तो यातायात सुचारु रखा जा सके। यमुनोत्री हाईवे खुलने के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सितंबर-अक्तूबर का राशन भेज दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक पीडी सौदांणा ने बताया कि 10 दुकानदारों को करीब 700 क्विंटल गेहूं-चावल दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे को शनिवार रात को ही खोल दिया गया था, लेकिन वाहनों की आवाजाही रविवार सुबह को शुरू की गई है। वैकल्पिक सड़क मार्ग का काम भी रविवार रात तक पूरा होने की उम्मीद है। अगर मुख्य मार्ग पर फिर से बोल्डर और मलबा आता है तो उस स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। -डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीएम उत्तरकाशी।।