{"_id":"59cbd8834f1c1bb7538b4b25","slug":"15065315015-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदु देवी पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर भाजपा आक्रोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदु देवी पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर भाजपा आक्रोषित
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। सोशल मीडिया में किसी व्यक्ति की ओर से मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर भाजपाइयों ने रोष जताया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र में आजकल सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा दुर्गा मां पर किया गया आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रहा है। मामले को लेकर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम से मामले की शिकायत की है। आरोपी पुरोला तहसील निवासी बताया जा रहा है। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष रामचंद्र पंवार, बलदेव रावत, जगत चौहान, जगमोहन पंवार आदि मौजूद थे।