{"_id":"59ca89114f1c1b72548b48dd","slug":"15064456257-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिन्यालीसौड़ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिन्यालीसौड़ का दबदबा
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। 57वीं जनपद स्तरीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चिन्यालीसौड़ जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ में चिन्यालीसौड़ जोन के राहुल सिंह तथा गीता जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में भी जीआईसी चिन्यालीसौड़ ने जीत दर्ज की।
जीआईसी खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की गोला फैंक में केशव असवाल (नौगांव) प्रथम, अक्षय सिंह (पुरोला) द्वितीय तथा नरेंद्र सिंह (डुंडा) तृतीय रहे। लंबी कूद में सुशील पंवार (भटवाड़ी) प्रथम, प्रदीप सिंह (भटवाड़ी) द्वितीय व दीपक चौहान (मोरी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में दीपक (भटवाड़ी) प्रथम, विशाल थापा (भटवाड़ी) द्वितीय तथा सोवेंद्र (चिन्यालीसौड़) तृतीय रहे। गोला फैंक में करिश्मा (पुरोला) प्रथम, विनीता बिष्ट (डुंडा) द्वितीय तथा राखी (भटवाड़ी) तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंगल सिंह नेगी, कमला राणा, केएस भंडारी, महेश पंवार, डीएस भंडारी, केपीएस भंडारी, भगवान सिंह बिष्ट, मुकेश आदि मौजूद थे।