{"_id":"59ca87fb4f1c1b6e548b4899","slug":"150644534813-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। डामटा क्यारा मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए, जिन्हें डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को छुट्टी दे दी गई।
दरअसल मनु पालीवाल (35) पुत्र हरि सिंह निवासी हरिद्वार, नान्दरू (30) पुत्र बिडरू, धोनी पुत्र साल्कू निवासी सरना जौनसार सोमवार रात को बाइक से सरना गांव जा रहे थे कि कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों घायलों को पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से रात को अस्पताल पहुंचा गया। जहां मनु पालीवाल की स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। वह डामटा में एक मोटर वर्कशॉप का कारीगर है। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि तीनों घायलों को सोमवार रात अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें से मनु पालीवाल को रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत होने की सूचना है।