{"_id":"59ca87f44f1c1baf538b48a5","slug":"150644534118-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग बाली ने जलाई सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग बाली ने जलाई सोने की लंका
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मंचन के 11वें दिन अशोक वाटिका एवं लंका दहन लीला देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ जुटी। कलाकारों के बेहतर अभिनय पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के 11वें दिन कलाकारों ने मंच पर अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का शानदार मंचन किया। सीता का किरदार निभा रही ग्राम भंकोली की ललिता पंवार और रावण का किरदार निभा रहे नेताला के अजय पंवार के अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की। अशोक वाटिका में तस्दीक खान की ओर से दिए गए करीब दो क्विंटल फल से वाटिका की शोभा बढ़ा रहे थे। इस मौके पर आईटीबीपी महिडांडा के डीआईजी हरेंद्रपाल ने दर्शकों से श्रीराम के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर उमेश प्रसाद बहुगुणा, अजय प्रकाश बड़ोला, जयेंद्र पंवार, भूपेश कुड़ियाल, शांति प्रसाद भट्ट, केसर सजवाण, रमेश चौहान, तस्दीक खान आदि मौजूद थे।