फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हाईवे पर बने पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग

हाईवे पर बने पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग

Tue, 26 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बने पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत नौगांव बीच यमुनोत्री हाईवे पर नव निर्मित पुल के दोनों ओर डामरीकरण नहीं होने तथा गंदगी से पसरी नालियों से आ रही बदबू से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बड़कोट को ज्ञापन भेज कर शीघ्र नाली की सफाई तथा पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से मई में तीन करोड़ बीस लाख की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण किया गया था। यात्रा को देखते हुए आनन-फानन में पुल से आवाजाही तो शुरू कर दी गई, लेकिन दोनों ओर डामरीकरण करना छोड़ दिया। मौके का फायदा उठाते हुए पुल का निर्माण कर रही कंपनी पुल के दोनों ओर सिर्फ पत्थर और मिट्टी बिछा कर चलती बनी, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने हफ्तेभर में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सहायक अभियंता अंकित नौटियाल ने बताया कि पुल की दोनों ओर डब्ल्यू बीएम के ऊपर पीसी बिछाई गई थी, जो पानी के कारण उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed