{"_id":"59c7e5134f1c1b1e688b6437","slug":"15062725691555-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारी गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारी गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल किया
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के तहत द्वारी गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को दोपहर बाद द्वारी गांव के जयेंद्र सिंह (55) इन दिनों अपनी छानी में रह रहा है। रविवार को वह अपनी छानी से दूर बैलों को चुंगा रहा था। तभी भालू ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। जयेंद्र सिंह की आवाज सुनकर उसके बैलों ने भालू का पीछा करते हुए उसे भगा दिया। देर शाम स्थानीय लोगों ने जयेंद्र को जिला अस्पताल में पहुंचाया। रैथल के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र सिंह और भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस धर्मेंद्र राणा ने बताया कि जयेंद्र सिंह से उनकी बात हुई है। उसने बताया कि अगर बैल उसके साथ नहीं होते तो भालू उसको नहीं छोड़ता। बताया कि जयेंद्र सिंह का चार लोगों का परिवार है। उन्होंने वन विभाग से जयेंद्र सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है।