{"_id":"59bea11d4f1c1be4738b50d9","slug":"150566533917-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्म और ताड़िका वध का दृश्य रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्म और ताड़िका वध का दृश्य रहा आकर्षण का केंद्र
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आजाद मैदान में चल रही रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रीराम ने राक्षसी ताड़िका का वध किया। इससे पूर्व राम जन्म का दृश्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन राम जन्म, ताड़िका, सुबाहू वध, अहिल्या तारण आदि दृश्यों का मंचन हुआ। राम जन्म और ताड़िका वध का दृश्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे खुशहाल सिंह चौहान एवं बाल राम अनंत चौहान व अदित्या सेमवाल के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुरारी लाल भट्ट, आचार्य दशरथ प्रसाद, शिव प्रसाद, चंद्रशेखर ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान, उमेश प्रसाद बहुगुणा, जयेंद्र पंवार, राजाराम भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, ब्रहमानंद नौटियाल, गजेंद्र मटूडा, शीशपाल सिंह, अमरपाल रमोला, केसर सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।