{"_id":"59bea1124f1c1b91688b518d","slug":"15056653289-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत ने की दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को ऑल वेदर रोड में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत ने की दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को ऑल वेदर रोड में शामिल करने की मांग
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। दिल्ली यमुनोत्री मोटर मार्ग को ऑल वेदर रोड में शामिल करने के लिए डामटा में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने हाईवे 507 के हर्बटपुर से बड़कोट बैंड तक के हिस्से को ऑल वेदर प्रोजेक्ट में शामिल करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डामटा में आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि प्रोजेक्ट से वंचित रहने से करीब 12 लाख की आबादी को नुकसान हुआ है और क्षेत्र की पहचान खत्म हुई है। दिल्ली यमुनोत्री मोटर मार्ग को परियोजना में शामिल करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ग्रामीणों ने यमुनोत्री धाम को रेल मार्ग से जोड़ने की भी मांग की, जिसके लिए रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
बैठक में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने समर्थन देते हुए कहा कि कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। यह मार्ग इस क्षेत्र के लोगों की अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन है। कहा कि वे मामले को संबंधित तक पहुंचाएंगे। पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मांग को विधानसभा में उठाया है। महापंचायत में नैनबाग, चकराता, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र के लोग शामिल हुए। बैठक में पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, डा. वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कवि, राजेश जुवांठा, रणवीर रावत आदि लोग मौजूद थे।