{"_id":"599c64754f1c1b08598b4661","slug":"1503421581522-23-04-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत कर्मियों की सीडीओ से वार्ता विफल 22-23-04","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत कर्मियों की सीडीओ से वार्ता विफल 22-23-04
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला पंचायत कर्मचारी अधिकारी संघ व सीडीओ विनीत कुमार के बीच देर शाम मांगों को
लेकर वार्ता हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकलने पर वार्ता विफल रही। सीडीओ ने संघ से
आंदोलन वापस लेने का आह्वान किया, लेकिन संघ ने जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा से
वार्ता किए बिना आंदोलन बंद करने से मना कर दिया। संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया
कि सीडीओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष से उनकी वार्ता कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा
कि विभाग में चल रहे अनगिनत कार्यों के खिलाफ अध्यक्ष के साथ वार्ता होने पर वह
आंदोलन को खत्म करेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बोर्ड के कुछ सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर नियमों को नजरअंदाज कर प्रस्ताव पास कराने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में बाहरी विभाग के कर्मचारियों को जिला पंचायत में तैनाती दी जा रही है। इस मौके पर श्रीकांत कोठियाल, निखिल बिष्ट, वीरेंद्र गुसाईं, केएल आर्य, विनोद भूषण नेगी, सुरेश राणा, गोपाल रावत आदि मौजूद थे।