{"_id":"599b11044f1c1bde6e8b45e5","slug":"150333468369-50-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से बंद गंगोत्री हाईवे सुबह 9.50 बजे खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से बंद गंगोत्री हाईवे सुबह 9.50 बजे खोला
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रात को हुई तेज बारिश से गंगोत्री हाईवे पर देर रात को हेलगूगाड़ के पास भारी मलबा आ गया था, जिससे यातायात बंद हो गया। हालांकि बीआरओ ने सुबह हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया था।
रविवार आधी रात हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर उमस कम हुई, वहीं हेलगूगाड़ के पास मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बाधित हो गया। सोमवार सुबह हाईवे बंद रहने के कारण गंगोत्री जाने वाले लोगों और यात्रियों को हाईवे खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब 9.50 बजे जेसीबी के सहायता से बीआरओ के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया।