{"_id":"599b0f254f1c1bde6e8b4576","slug":"150333420312-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के साथ अभिभावकों ने की स्कूल में तालेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के साथ अभिभावकों ने की स्कूल में तालेबंदी
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। वर्ष 2015 से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जूनियर हाईस्कूल रौंतल में पढ़ रहे छात्रों और उनके अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में तालेबंदी कर दी और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने जल्द स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गमरी पट्टी के जूनियर हाईस्कूल रौंतल में सोमवार सुबह रौंतल, अदनी, जसपुर के ग्रामीणों ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल में तालेबंदी कर दी और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावक रामशंकर बिजल्वाण, नत्थी राम मिश्रा, कमल नयन बिजल्वाण, दयाशंकर मिश्रा, राकेश लाल, लक्ष्मीकांत के अनुसार जूनियर हाईस्कूल रौंतल में कक्षा छह से आठ तक करीब 90 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन वर्ष 2015 से वर्तमान में यहां पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात हैं, जबकि स्कूल में छह शिक्षकों के पद सृजित हैं। कई बार शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। वहीं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आरएस रावत ने बताया कि रायधार बेसिक स्कूल से रौंतल जूनियर हाईस्कूल के लिए एक शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही रौंतल के लिए दो अन्य शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी।