{"_id":"68287fae275c5df435007815","slug":"13-years-after-the-disaster-bhathwadi-tehsil-will-get-its-own-building-uttarkashi-news-c-54-uki1003-112635-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आपदा के 13 वर्ष बाद भटवाड़ी तहसील को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आपदा के 13 वर्ष बाद भटवाड़ी तहसील को मिलेगा अपना भवन
Sat, 17 May 2025 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 May 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
गोरशाली-पाही मोटर मार्ग के पास पौने दो करोड़ से होगा निर्माण
उत्तरकाशी। सीमांत ब्लॉक भटवाड़ी के तहसील भवन के निर्माण की प्रक्रिया 13 वर्षों बाद शुरू हो गई है। लोनिवि की ओर से गोरशाली-पाही मोटर मार्ग के समीप करीब पौने दो करोड़ की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा।
वर्ष 2012-13 की आपदा में गंगोत्री हाईवे पर स्थित तहसील और आवासीय भवन आपदा में बह गए थे। उसके बाद से तहसील भवन एनटीपीसी के टिनशेड में संचालन हो रहा था। वहां पर उचित व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण एसडीएम सहित तहसील स्तर के अधिकारी बहुत कम बैठते थे। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया गया।
वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों के न मिलने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता। गत वर्ष शासन की ओर से तहसील भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। उसके बाद प्रशासन की ओर से गोरशाली-पाही सड़क पर भूमि चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने भवन निर्माण के टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी है कि उसके बाद अधिकारी और कर्मचारी उन्हें तहसील मुख्यालय में मिल पाएंगे। साथ ही जिला मुख्यालय की दौड़ भी बच जाएगी। अधिशासी अभियंता अमनदीप राणा ने कहा कि तहसील भवन का निर्माण करीब पौने दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।