{"_id":"574081564f1c1bcc64ac6ebc","slug":"11-thousand-pilgrim-reached-in-gangotri-and-yamunotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी 11 हजार से ज्यादा यात्री पहुंचे यमुनोत्री-गंगोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी 11 हजार से ज्यादा यात्री पहुंचे यमुनोत्री-गंगोत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 21 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा शनिवार को भी सुचारू ढंग से चली। अब तक करीब डेढ़ लाख यात्री इन धामों तक पहुंच चुके हैं। सुबन से ही चटक धूप के साथ गर्मी के प्रकोप ने भले ही तीर्थयात्रर यों को परेशान किया, लेकिन शाम के समय खुशगवार हुआ मौसम तीर्थयात्रियों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को जिले के आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार तो बने, लेकिन शनिवार सुबह फिर चटक धूप के साथ मौसम गर्म हो गया। दिन के समय जिला मुख्यालय पर तापमान करीब 36 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम के समय फिर बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में पारा 15 से 20 डिग्री के बीच बना हुआ है। शनिवार को 4624 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 6546 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। तीर्थधाम एवं यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहने से तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
उत्तरकाशी से सूर्यप्रकाश नौटियाल।