फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand road accidents records in this year

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में 10 महीने में 1367 सड़क हादसे, कुमाऊं में 373 लोगों ने खोई जिंदगी

Sat, 18 Nov 2023 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

राज्य में जनवरी से अक्तूबर तक 1367 दुर्घटना हो चुकी है, वहीं पिछले साल दस महीनों में 1366 हादसे हुए थे। वहीं, पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो कुमाऊं में जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक 555 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 373 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand road accidents records in this year
Uttarakhand Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तमाम दावों के बाद भी जिम्मेदार विभाग हादसों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो कुमाऊं में जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक 555 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 373 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। डीआईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना की जांच एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा को सौंपी गई है। उनका कहना है कि हादसा सीधी सड़क पर हुआ है। लंबे समय तक वाहन चलाते रहने से वाहन चालक का कई बार ध्यान भटक जाता है। यह हादसा भी इस कारण से हो सकता है। एसपी यातायात मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस महीने में नैनीताल जिले में 97 लोगों ने खोई जिंदगी
नैनीताल जिले में जनवरी से अक्तूबर के बीच 168 सड़क हादसे हुए हैं। पिछले साल इस अवधि में 202 हादसे हुए थे। हादसों की संख्या तो कम हुई लेकिन जो दुर्घटनाएं हुई है, उनके अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वर्ष-2022 में अक्तूबर तक जहां 91 लोगों की मौत हुई थी वहीं इस साल संबंधित अवधि में 97 लोगों की मृत्यु हुई। नवंबर में सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु हुई।

राज्य में 1367 सड़क दुर्घटनाएं
राज्य में जनवरी से अक्तूबर तक 1367 दुर्घटना हो चुकी है, वहीं पिछले साल दस महीनों में 1366 हादसे हुए थे। दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में पूरे देश में उत्तराखंड 23वें स्थान और मृतकों की संख्या के मामले में 20वें स्थान पर है। पर दुर्घटनाओं की गंभीरता (प्रति 100 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या) के मामले में आठवें नंबर पर है।

कुमाऊं में बीते दो साल में बड़े सड़क हादसे
22 फरवरी 2022 : चंपावत में सूखीढांग रीठा साहिब मार्ग के पास वाहन खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हुई थी।
9 जुलाई 2022 : ढेला नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित हुई कार में नौ लोगों की मौत हुई थी।
23 मार्च 2023 : पूर्णागिरि मंदिर से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं को वाहन ने कुचला, मौत।
08 अक्तूबर 2023 : नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत।

कुमाऊं में हादसों का ब्योरा
साल    हादसे    मौत
2021    472     271 
2022    596     345 
2023    555     373

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed