{"_id":"601fa097b1c65b06bd270cb9","slug":"uttarakhand-massive-flood-in-dhauliganga-in-chamoli-district-today-glacier-avalanche-alert-issued-ndrf-team-reach-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड में जल प्रलय, यहां जानिए इस हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड में जल प्रलय, यहां जानिए इस हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी
Sun, 07 Feb 2021 08:03 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि बाढ़ के बाद करीब 150 लोग लापता हैं। तीन शव मिले हैं तथा कुछ घायलों को बचाया गया है। यहां जानिए इस बाढ़ से जुड़ी अब तक की जानकारी...
विज्ञापन
उत्तराखंड में 'जल प्रलय', यहां पढ़े अबतक के अपडेट्स..
- उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद अब राहत बचाव के काम तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा।
- रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड त्रासदी में बचाव अभियान को तेज करने के लिए जोशीमठ में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद अब डीआरडीओ की टीम सोमवार को स्थिति का आकलन करने उत्तराखंड जाएगी
- उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की है।
- उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताया है।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्लेशियर के फटने से हुए नुकसान के बारे में मैं चमोली जिले से जानकारी ले रहा हूं।
- उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद देहरादून वापस आ गए हैं।
- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताया है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के हल्दिया में उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताया
- उत्तराखंड के डीजीपी ने जानकारी दी है कि बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।
- गाजियाबाद से एनडीआरएफ की दो टीम उत्तराखंड के लिए रवाना
- एनटीपीसी लिमिटेड ने बताया कि ग्लेशियर टूटने से उसके प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है।
- आईटीबीपी के डीजी के अनुसार अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
- जोशीमठ क्षेत्र से आगे मलारी के पास एक सीमा सड़क संगठन का पुल बाढ़ से बहा
- राष्ट्रपति ने ग्लेशियर फटने की घटना पर दुख जताया है।
- जोशीमठ के पास ग्लेशियर फटने से डैम टूट गया, कई लोगों के बहने की खबर।
- चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट टूट गया।
- सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और आईटीबीपी की दो टीमें मौके पर पहुंच चुके हैं।
- एनडीआरएफ की तीन टीमें देहरादून के लिए रवाना कर दी गई हैं।
- रेनी गांव में एसडीआरएफ और दमकल के बचावकर्मी की टीम पहुंच चुकी है।
- मुख्यमंत्री ने मदद के लिए नंबर जारी किया है। 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुराने वीडियोज और फोटो ना शेयर करने की अपील की।
- सभी जिलाधिकारियों को आपदा चेतावनी भेज दी गई है।
- गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत से फोन पर बात की। इसके अलावा आईटीबीपी के डीआईजी से भी बात की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री से बात की।
- ऋषिगंगा ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक कामगार लापता हैं।
- नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब एक मीटर ऊपर है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक किसी तरह की जनहानिक की कोई खबर नहीं है।
- एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा नदी प्रभावित हुई है और बाढ़ के कारण बीआरओ द्वारा बनाया जा रहा पुल बह गया है।
- दिल्ली से देहरादून के बाद जोशीमठ तक 3-4 और टीमों को एयरलिफ्ट करने का आयोजन हो रहा है।
- वायुसेना अधिकारी ने कहा कि देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में वायुसेना के दो एमआई-17 और एक एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर सहित तीन हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है।
- राहत कार्यों को लेकर कैबिनेट सचिवालय में एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में महानिदेशक और गृह मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
- 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
- भारतीय सेना ने बाढ़ से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार और एनडीआरएफ का साथ देने के लिए हेलिकॉप्टरों और सैनिकों को तैनात किया है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड सरकार की हर मदद की जाएगी।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दें। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।
- ऋषिगंगा ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक कामगार संभवत: इस प्राकृतिक आपदा से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
- करीब 50-100 लोग लापता हैं। तीन शव बरामद किए गए हैं, कुछ घायलों को बचाया गया है। तपोवन-रैणी में बिजली परियोजना पूरी तरह से बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन