फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand government will arrange marriage of uttarakhand disaster victim

आपदा की 'शिकार' बेटियों को शादी के लिए मिलेंगे एक लाख

Mon, 02 Dec 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Dec 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will arrange marriage of uttarakhand disaster victim

उत्तराखंड में ऐसे परिवारों की संख्या सैकड़ों में हैं जो आपदा के शिकार हुए और बेटियां निराश्रित हो गई हैं। किसी के मां और बाप दोनों ही नहीं रहे तो किसी का पूरा परिवार समाप्त हो गया।

विज्ञापन


मां व बाप दोनों ही नहीं रहे

ऐसी तमाम बेटियों की शादी के लिए सरकार एक-एक लाख रुपए की एफडी करेगी। एफडी को केवल शादी के समय ही तोड़ा जा सकेगा।

अभी तक शासन को विभिन्न जिलों से जो संख्या आई हैं उसके अनुसार ऐसी लड़कियों की संख्या 99 हैं।

देर से ही सही लेकिन आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की लड़कियों की सुध अंतत: सरकार ने लीं। जिनका परिवार समाप्त हुआ या मां व बाप दोनों ही नहीं रहे या लापता हो गए, ऐसे परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सरकार ने एक एक लाख रुपए की एफडी की योजना बनाई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के सामने सबूत देना होगा
यह एफडी इन लड़कियों के नाम से होगी और इसे शादी से पहले नहीं तोड़ा जा सकेगा। ऐसी भी कुछ लड़कियां हैं जिनके मां बाप भी लापता है और उनकी शादी तय हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लड़कियों के लिए भी सरकार एक एक लाख रुपए देने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलाधिकारी के समक्ष शादी का कार्ड या अन्य ऐसा सबूत देना होगा कि जिससे शादी का बात प्रमाणित होती हो।


विभिन्न जिलों से ऐसी निराश्रित लड़कियों की जो सूची आई हैं उनमें लगभग 80 तो अकेले रुद्रप्रयाग जनपद से ही हैं। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ से भी थोड़ी थोड़ी संख्या हैं।

इन लड़कियों की संख्या अभी बढ़ने केआसाल है। इस योजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed