फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

केदारघाटी में खिलौने बने मोबाइल...

Tue, 16 Jul 2013 09:18 PM IST
प्रवेश कुमारी
प्रवेश कुमारी Updated Tue, 16 Jul 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

आपदा की वजह से मोबाइल फोन पर एक-दूसरे का हाल-चाल जानने को बेकरार लोगों को अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा। इस राह में अभी कुछ मुश्किलें हैं।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


कहीं संपर्क मार्ग कट जाने से दूरसंचार कंपनियों के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पा रहे तो कहीं टावर ऐसी जगह है, जहां अभी ठीक करने की स्थिति नहीं। जहां टावर बह गए हैं, वहां दोबारा इंस्टाल करने का भी काम अभी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में रोड कनेक्टिविटी न होने के साथ ही मौसम भी एक बड़ी समस्या बनकर खड़ा हुआ है। केदारनाथ, नारायणबगड़, तपोवन में अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।

इतने बीटीएस हुए थे खराब
इन स्थानों पर बीएसएनएल, एयरटेल, आइडिया जैसी सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल टावर लगे थे। आपदा में बीएसएनएल के 270 बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन यानी बीटीएस खराब हुए थे। टूजी के 189, डब्लूएलएल के 150, विनमैक्स के 22, जबकि थ्रीजी के नौ नेटवर्कशामिल थे।

आपदा के बाद यह किए गए ठीक
बीएसएनएल के 267 बीटीएस को ठीक किया जा चुका है। केदारनाथ, तपोवन और नारायणबगड़ में अभी काम शुरू नहीं हो सका है। रोड कनेक्टिविटी न हो पाने से काम में दिक्कत बनी हुई है। एयरटेल का केदारनाथ का टावर बह गया था। यह अभी इंस्टाल नहीं किया जा सका है। अन्य को ठीक कर लिया गया है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बीटीएस बैठ गए थे। फाइबर बह गया था। सड़क न होने से कहीं-कहीं कुछ दिक्कत है। इन्हें भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
-ब्रह्मानंद तिवारी, डीजीएम, बीएसएनएल

लगभग सभी जगह काम पूरा कर लिया है। केदारनाथ वाले टावर पर अभी काम हो रहा है। जल्द ही इसे रि-इंस्टाल किया जाएगा।
-यू. श्रीनिवासन, एयरटेल

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed