{"_id":"7adf84a0-de7c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-floods-18-people-cremation-together-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां जलती थी आस्था की लौ, वहीं जलीं 18 चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां जलती थी आस्था की लौ, वहीं जलीं 18 चिताएं
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी की आशंका के बीच पहाड़ पर जलप्रलय में मारे गए सैकड़ों लोगों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएनए नमूना लेने के बाद बुधवार को केदारनाथ धाम में 18 शवों का सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
हालांकि, मृतकों के सगे-संबंधियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में लोग अपनों का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।
अधिकारी अभी यह नहीं बता पा रहे हैं, अब तक कितने शव बरामद किए जा चुके हैं।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
डीएम दिलीप जावलकर ने बताया कि केदारनाथ में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रामबाड़ा और गौरीकुंड में मिले शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केदारघाटी में आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।
धाम में पंचनामा, पोस्टमार्टम, शवों की पहचान और डीएनए के नमूनों के कलेक्शन के बाद दिन में सवा तीन बजे केदारनाथ में नदी किनारे घाट पर दाह संस्कार किया गया। शाम पांच बजे तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन
पढ़ें: मैं ‘पहाड़’ हूं, पीड़ा में हूं...
अंतिम संस्कार के दौरान कुछ सगे-संबंधी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।
आपदा में मारे गए लोगों के संबंधी अरुण वाजपेयी ने कहा कि हम अपने खर्चे से केदारनाथ जाना चाह रहे थे, लेकिन अनुमति नहीं मिली।
एसपी बीजे सिंह ने कहा कि हम कुछ लोगों को केदारनाथ जाने की अनुमति देते, तो सभी लोग यही मांग करते।