फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

आपदा प्रभावितों को थमाया बिना मुहर लगा चेक

Sat, 27 Jul 2013 08:06 AM IST
कर्णप्रयाग/ब्यूरो
कर्णप्रयाग/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

मंगलवार रात्रि बारिश ने दौड़ाया तो बुधवार को शरण और राहत पाने के लिए दौड़ते रहे। बृहस्पतिवार को राहत के नाम पर मिले चेक ने गांव से तहसील तक 15 किमी पैदल दौड़ाया। यह दौड़ यहीं नहीं थमी चेक क्लीयर नहीं होने पर बैंक से दुबारा तहसील कई बार दौड़ लगानी पड़ी। यही भुगत रहे हैं जेटी के प्रभावित परिवार।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें


मंगलवार रात्रि को जेटी गांव में बारिश के कहर से यहां के चार भवन जमींदोज हो गए थे, जिन्हें प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर बुधवार को आठ हजार के चेक दिए। उसके लिए भी ग्रामीणों को तीन किमी दूर कंडारा जाना पड़ा। किसी तरह चेक मिला, लेकिन बिना मुहर का। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे प्रभावित विनोद सिंह नेगी, जगदीश सिंह और अमर सिंह ने बताया कि गांव का पांच किमी पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


15 किमी पैदल चलकर तहसील पहुंचे
किसी तरह जान जोखिम में रखकर चेकों में मुहर लगाने 15 किमी पैदल चलकर तहसील पहुंचे। उसके बाद चेक क्लीयर करने पीएनबी पहुंचे, तो यहां हस्ताक्षर मिलान न होने से बैंक अधिकारियों ने लौटा दिया। कारण तहसीलदार का तीन दिन पूर्व यहां से स्थानांतरण अन्यत्र हो गया और अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर बैंक को नहीं पहुंचे। विनोद ने बताया कि बाद में फिर मीडिया के हस्तक्षेप के बाद प्रभावितों को राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में तहसीलदार के हस्ताक्षर से चेक निकालते थे। उनके स्थानांतरण के बाद अब एसडीएम मामले को देख रहे हैं। नए हस्ताक्षर बैंक को भेज दिए गए हैं। आज ही प्रभावितों को चेक का भुगतान बैंक द्वारा कर दिया जाएगा।
- राकेश पल्लव, नायाब तहसीलदार कर्णप्रयाग

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed