{"_id":"f4a739b0-dc36-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-disaster-unique-way-of-helping-call-free-vouchers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मदद का अनोखा तरीका, फोन पर मुफ्त वाउचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मदद का अनोखा तरीका, फोन पर मुफ्त वाउचर
पिथौरागढ़/हल्द्वानी/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पर आई विपत्ति के समय भले ही सरकार और प्रशासन की ढिलाई को लेकर लोगों में तंत्र के खिलाफ गुस्सा हो लेकिन तमाम संगठन, संस्थान हैं जो निस्वार्थ भाव से उत्तराखंड के लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
नामी संचार कंपनी आइडिया ने राज्य के लोगों की मदद का अलग ही तरीका निकाला है। कंपनी सुरक्षित होने की कामना के साथ मोबाइल में मुफ्त रिचार्ज वाउचर डाल रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
सोशल साइट फेसबुक पर लोग उत्तराखंड की आपदा की ओर सरकार का ध्यान खींच रहे हैं। सर्च इंजन गूगल लापता लोगों को खोजने के लिए वेब एप्लीकेशन लेकर आया है।
इसी कड़ी में प्रमुख संचार कंपनी आइडिया ने राज्य के लोगों को संकटकाल में राहत पहुंचाने के लिए बेहतरीन तरीका निकाला है।
केदारघाटी में विनाश लीला: बीते 9 दिनों की कहानी
आइडिया अपने उपभोक्ताओं को आशा हैं आप सुरक्षित हैं शब्दों से मैसेज की शुरुआत करते हुए 10 एसएमएस और 10 रुपये का रिचार्ज मुफ्त एक्टीवेट होने की जानकारी दे रहा है।
प्रभावितों को अधिक मदद मिले, इसके लिए कंपनी द्वारा कम बैलेंस वाले वाले कनेक्शनों में ही वाउचर डाला जा रहा है। बाकायदा संदेश में संबंधित मोबाइल फोन में कम बैलेंस होने का भी जिक्र है।
जिला मुख्यालय के चंद्रभागा में मीना रावल नामक महिला के आइडिया नंबर पर शनिवार को इस तरह का वाउचर पड़ा है।
पीड़ितों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन का साथ दें
पिथौरागढ़ जिले के आइडिया डीलर मन्नू शर्मा ने बताया कि आपदा पीड़ित आइडिया उपभोक्ताओं को सुविधा देने के मकसद से कंपनी ने यह प्रयास किया है। इसे सीधे कंपनी स्तर से संचालित किया जा रहा है।