फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Disaster: How many died?

उत्तराखंड आपदा: कितने लोग मरे? जितने मुंह, उतनी बातें

Fri, 21 Jun 2013 08:54 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: How many died?

उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा में गांव के गांव बह गए। केदारघाटी और अन्य जगहों पर 70 हजार से ज्यादा लोग अब भी फंसे हैं।

विज्ञापन


सेना और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं, लेकिन जन-धन के भारी नुकसान के बीच फिलहाल हर कोशिश कम पड़ रही है।

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक कितने लोगों की मौत हुई है, इसके बारे में पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं, बस सभी अनुमानित संख्या ही बता रहे हैं। आईए जानते हैं, इस बारे में क्या कहते हैं नेता
विज्ञापन


उत्तराखंड की तबाही पर संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


हताहतों की संख्या हजारों में है।
-विजय बहुगुणा, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
(श्रीनगर में पत्रकारों के सामने फोन पर)

गंभीर प्राकृतिक हादसा है। कितनी जानें गई होंगी, इसका पता नहीं। लेकिन मंजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 5-6 हजार लोगों की मौत हुई होगी।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, हवाई दौरे के बाद

केदारनाथ की आपदा में कम से नौ-दस हजार लोग मारे गए हैं।
-रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड

केदारघाटी की भीषण आपदा में 15-16 हजार लोग मारे गए हैं।
-केदारनाथ में फंसे अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व मंत्री बिहार

रामबाड़ा में ही तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी और रामबाड़ा से बचाकर लाई गई दिल्ली के पुष्पविहार की निवासी शकुंतला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed