फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Election 2022: Uttarakhand Election News, Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Polling Date, Election Campaign, Opinion Poll News Updates 22 January 2022

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की सियासत में आज क्या-क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश की राजनीति से जुड़ी हर खबर

Sat, 22 Jan 2022 06:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 22 Jan 2022 06:27 PM IST
सार


Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 29 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को पूरे प्रदेश में वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Uttarakhand Election News, Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Polling Date, Election Campaign, Opinion Poll News Updates 22 January 2022
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेजी से सामने आने लगी है। ऐसे में क्या है उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
विज्ञापन


हरीश रावत का दावा- उत्तराखंड में तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं
उत्तराखंड में आप की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि राज्य में किसी तीसरी पार्टी के लिए कोई मौका नहीं है। इतिहास इसका गवाह रहा है। पहले भी जो पार्टियां थीं, वे धीरे-धीरे गायब हो गई हैं। यूकेडी भी इसका एक उदाहरण हैं, जिसका संघर्ष का इतिहास रहा है, लोगों ने उसे भी इतिहास की थैली में धकेल दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन


प्रचार के लिए मसूरी पहुंचे अभिनेता 'देवानंद'
अभिनेता देवानंद के डुप्लीकेट किशोर भानुशाली उत्तराखंड में 12 फरवरी तक भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने मसूरी के ग्रीन चौक और भगत सिंह चौक पर नुक्कड़ नाटक पेश कर भाजपा के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि वह जिंदगीभर के लिए भाजपा से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


27 गांव के बच्चों ने बनाया मांग पत्र, पढ़िए क्या है इसमें
चुनावी माहौल को देखते हुए आयोजित हुई बाल संगठनों की बैठक में 27 गांव, बस्ती व शहर के 1253 बच्चों ने अपना मांग पत्र बनाया है। पढ़िए पूरी खबर...

कांग्रेस हाई कमान के वीटो के बाद ही हुई हरक सिंह की पार्टी में इंट्री
माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत ने अपने करीबी और भाजपा के विधायक उमेश काऊ के साथ अगली राजनीतिक पारी का खाका तैयार कर लिया था। कांग्रेस के भी कुछ नेता हरीश रावत पर लगाम कसने के लिए इस रणनीति को आगे बढ़ाने में जुट गए थे। इसकी पृष्ठभूमि यशपाल आर्य के पार्टी में लौटने के बाद ही बन गई थी, लेकिन इस राजनीतिक चाल को हरीश रावत को समझने में जरा भी देर नहीं लगी। पढ़ें पूरी खबर...


जीत की उम्मीद में कांग्रेस पी गई अपमान का घूंट
उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की वापसी के साथ ही यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है कि राजनीति में न तो कोई स्थायी मित्र है न शत्रु। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की ओर बेहद उम्मीदों से देख रही है। जीत की उम्मीद में वह उस अपमान के घूंट को भी पी गई, जिसका विलाप वह पिछले पांच साल से करती आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

Uttarakhand Election 2022: बची 11 सीटों पर भाजपा का मंथन जारी
भाजपा को हॉट सीट डोईवाला और कोटद्वार समेत 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करनी है। इन सभी सीटों पर भाजपा नाम फाइनल नहीं कर पाई है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: जब स्थानीय के नाम लेफ्ट और राइट ने मिलाई थी कदमताल
ऐसा पहला चुनाव वर्ष 1968 में हुआ था। तब हरिद्वार विधानसभा सीट को परवादून सीट कहा जाता था, जिसका विस्तार ऋषिकेश और डोईवाला तक था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed